रेल्वे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 2026 के लिए टेंटेटिव एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें असिस्टेंट लोको पायलेट, नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी और ग्रुप डी जैसे भर्तियों की टाइम लाइन साफ कर दी है।
इन भर्तियों के लिए क्षेत्रवार (जोनल) आरआरबी वेबसाइटों पर अलग-अलग विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होंगे, जिनमें पोस्ट-वाइज वैकेंसी, क्वालिफिकेशन, आयु सीमा और रिजर्वेशन नियम दिए जाएंगे।
उम्मीदवार को संबंधित आरआरबी की आधिकारिक साइट पर रजिस्ट्रेशन फार्म भरना होगा। साल 2024-25 में रेल्वे की विभिन्न कैटेगरी में 1.20 लाख वैकेंसी निकाली गई थी। इन पदों के लिए 3 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। रेल्वे सरकारी उपक्रमों में सबसे बड़ा रिक्रूटर है।
