Tuesday, December 16, 2025

सेही का शिकार कर उसका ज्यूस पीने की फिराक में घूम रहे तीन लोग गिरफ्तार

शाजापुर: वन विभाग ने सेही का शिकार कर उसका ज्यूस पीने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वन विभाग को यह सफलता मुखबीर की सूचना पर मिली है।


जानकारी के अनुसार रविवार को दिल्लोद निवासी  ऋषिराज पिता सुरेंद्रसिंह प्याज के खेत में कुछ काम कर रहा था। जहां उसने देखा कि एक सेही उसके प्याज को नुकसान पहुंचा रही है। इस पर उसने पत्थर से उसे मार दिया। इस घटना की जानकारी उसने अपने एक निजी चिकित्सक भेरूलाल को दी, जिसने उसे बताया कि सेही का ज्यूस पीने से काफी फायदा होता है। इस पर इन्होंने अपने एक और साथी को अपने साथ लिया और लोंदिया रोड़ पर एक ढाबं वाले के पास पहुंचे। 


लेकिन आरोपी अपने प्लान में कामयाब हो पाते, इसके पहले ही वन विभाग ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। वन विभाग ने भेरूलाल पिता बालचंद्र 55 निवासी ज्योतिनगर, ऋषिराज पिता सुरेंद्रसिंह 15 निवासी दिल्लोद व कपित पिता मनोहर सिंह 21 निवासी दिल्लोद को गिरफ्तार किया है।  

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.