मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने पुलिस मुख्यालय, गृह विभाग के लिए होने वाली सूबेदार (स्टेनोग्राफर) एवं असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा-2025 के एडमिट कार्ड जारी कर दिए है।
इस परीक्षा का इंतजार कर रहे 31 हजार से अधिक उम्मीदवारों को अब अपने सेंटर और परीक्षा समय की जानकारी मिल गई है। ईएसबी के एग्जाम शेड्यूल के अनुसार यह भर्ती परीक्षा 17 और 18 दिसंबर को प्रदेशभर के विभिन्न सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा सीबीटी मोड में होगी, जिसके लिए सुरक्षा और तकनीकी प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
