राजधानी में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बुजुर्गो की मौत हो गई। मिसरोद में इंडस टाउन निवासी माखनलाल विश्वकर्मा सुबह लौटते समय इंजीनियर कैफे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हुए और अस्पताल में दम तोड़ दिया।
अवधपुरी में 68 वर्षीय सुब्रत कुमार बोस नर्मदापुरम हाइवे पर ऑफिस से सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कटारा हिल्स में स्प्रिंग वैली निवासी 54 वर्षीय दशरथ सिंह पत्नी और बेटी के साथ एक्टिवा से लौट रहे थे, तथी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। अस्पताल में दशरथ की मौत हो गई, जबकि पत्नी-बेटी का इलाज जारी है।
