दूरस्थ शिक्षा क्षेत्र की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने अपने जनवरी सत्र के तहत ऑनलाइन कोर्स में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए है। इग्नू में एडमिशन के लिए अंतिम तिथि जहां 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। ऐसे में अगर आप ओपन स्कूलिंग के माध्यम से पढ़ाई करना चाहते हैं, तो यह विकल्प चुन सकते हैं।
यूनिवर्सिटी में सर्टिफिकेट, डिप्लोमा एवं डिग्री कोर्स मौजूद हैं। साथ ही प्रोग्राम्स के लिए आप ऑनलाइन के साथ ही डिस्टेंस माध्यम से भी अप्लाई कर सकते है। हालांकि एडमिशन के लिए स्टूडेंट्स का अपार आइडी के तहत रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है। ऐसे में पहले जरूरी अर्हताएं पूरी कर लें। यहां आप सॉफ्ट कॉपी चुनकर फीस में छूट का लाभ भी ले सकते हैं।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय ओपन विश्वविद्यालय से पढ़ाई करने की इच्छा रखते हैं तो आप इसकी वेबसाइट और क्षेत्रीय कार्यालयों पर विजिट कर कोर्स, एडमिशन और प्रवेश हेतु आवश्यक योग्यताओं और अर्हताओं की जानकारी जुटा सकते हैं। आवेदन से पहले सभी नियम-कायदों की जानकारी के लिये इग्नू की वेबसाइट विजिट करें।
To know more about the Online Programmes, visit- www.ignouonline.ac.in
