नए साल 2026 में हुंडई वरना, होंडा सिटी, स्कोडा स्लाविया, सेडान और फॉक्सवैगन वर्टुस, इन गाड़ियों को फेसलिफ्ट (Facelift) मिलने वाला है। जानिए इन कारों में कौन से संभावित बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
- होंडा सिटी फेसलिफ्ट(Honda City Facelift)- एक्सटीरियर में मामूली बदलाव किए जाएंगे, जो इसके सिविक सेडान के करीब लाने की कोशिश होंगे। इंटीरियर लेआउट पहले जैसा ही रहेगा, लेकिन नए ट्रिम्स और अपहोल्स्ट्री मिल सकती है। फीचर्स में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं, वैसे 360 डिग्री कैमरा जोड़ा जा सकता है।
- हुंडई वरना फेसलिफ्ट(Hyundai Verna Facelift)- एक्सटीरियल में नई अलॉय व्हील डिजाइन मिल सकती है। इंटीरियर में वेन्यू जैसा ड्यूल 12.3 इंजन स्क्रीन और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलने की उम्मीद है। नए कलर ऑप्शन और ट्रिम्स जोड़े जा सकते हैं। इंजन विकल्प वही रहेंगे। दोनों के साथ 6- स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा।
- स्कोडा स्लाविया फेसलिफ्ट(Skoda slavia facelift)- हेडलाइट्स, ग्रिल, अलॉय व्हील और बंपर में छोटे बदलाव दिखाई दे सकते हैं। केबिन में नए ट्रिम्स और कलर थीम मिलने की उम्मीद है। 360-डिग्री कैमरा, अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और इंफोटेनमेंट स्क्रीन के साथ लेवल-2 एडास फीचर जोड़ा जा सकता है। इंजन वही रहेंगा।
- फॉक्सवैगन वर्टुस फेसलिफ्ट(Volkswagen Virtus Facelift)- फ्रंट और रियर डिजाइन में हल्के बदलाव, साथ ही नए अलॉय व्हील शामिल होंगे। वर्टुस, फेसलिफ्ट स्लाविया जैसी होगी और इसमें भी एडास जैसे सेफ्टी फीचर्स जुड़ सकते हैं। इंजन ऑप्शन लगभग वहीं रहेंगा और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिए जाने की उम्मीद है।
