Friday, December 26, 2025

CTET फरवरी 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो दोबारा खोलने का फैसला किया है। यह सुविधा उन उम्मीदवारों को दी जा रही है, जो आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के बाद फॉर्म पूरा नहीं कर पाए थे। 


CBSE के अनुसार, ऐसे 1,61,127 आवेदन अधूरे रह गए थे, जिन्हें अंतिम रूप से सबमिट नहीं किया गया था। CBSE ने कहा है कि CTET का यह संस्करण करीब एक साल के अंतराल के बाद हो रहा है। इसलिए उम्मीदवारों को वन-टाइम अवसर दिया जा रहा है। रजिस्ट्रेशन विंडो 27 दिसंबर 2025 सुबह 11 बजे से 30 दिसंबर 2025 रात 11:59 बजे तक खुलेगी। 


उम्मीदवार ctet.nic.in पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं। CTET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो पहले 27 नवंबर से 18 नंवबर तक खुली थी। इस दौरान कुल 25,30,581 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया। CTET परीक्षा में 150 MCQ होते है और नेगेटिव मार्किग नहीं है। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.