देश के 26 राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) 2026 परीक्षा रविवार, 7 दिसंबर 2025 को आयोजित हुई। परीक्षा दोपहर 2 से 4 बजे तक चली। जिसमें लगभग 80,000 छात्रों (75,000 UG के लिए) ने हिस्सा लिया। 89 शहरों के 157 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हुआ। परीक्षा का संचालन कन्सोर्टियम ऑफ एनएलयूज ने किया। एनएलयू में कुल 3650 सीटें हैं।
इस बार परीक्षा में लॉजिकल रीजनिंग (तार्किक तर्क) सेक्शन ने सबको चौंका दिया क्योंकि इसमें क्रिटिकल रीजनिंग की जगह एनालिटिकल रीजनिंग (रक्त संबंध, डेटा व्यवस्था, केसलेट) पर ज्यादा जोर था, जिससे यह परीक्षा का सबसे अप्रत्याशित हिस्सा बन गया, हालांकि GK और लीगल सेक्शन स्कोरिंग रहे और गणित (QT) पूर्वानुमानित था। इस बार पहली बार ओएमआर शीट की 3 कॉपियां दी गई।
