Friday, December 12, 2025

BUSINESS NEWS: चांदी फिर पहुंची ऑलटाइम हाई पर

चांदी 11 दिसंबर को भी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार चांदी 2,793 रूपए बढ़कर 1,88,281 रूपए किलोग्राम हो गई है। इससे पहले कल ये 1,85,488 रूपए पर थी। इस साल इसकी कीमत 1,00,971 रूपए (117 प्रतिशत) बढ़ चुकी है। 


2 लाख के पार जा सकती है चांदी

चांदी केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि जियो पॉलिटिकल टेंशन बने हुए हैं। इससे गोल्ड की डिमांड बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 35 हजार रूपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं चांदी 2 लाख रूपए प्रति किलो के पार जा सकती है।


चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण

  • सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी के कोस्मास मरिनाकिस ने कहा कि चांदी अब सिर्फ निवेश का साधन नहीं रह गया है, बल्कि एक जरूरी भौतिक संसाधन भी है। मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को इसकी ज्यादा जरूरत है। इसलिए मांग बढ़ रही है। इससे कीमतों में लगातार तेजी है। 
  • चांदी के दाम में उछाल की एक और बड़ी वजह है अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड नीतियों के तहत चांदी पर टैरिफ लगने का डर। इस डर से अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे दुनिया के बाकी हिस्सों में कमी हो गई है। 
  • दुनियाभर के मैन्युफैक्चरर अपनी प्रोडक्शन बाधित न हों, इसलिए सप्लाई पक्की करने की होड़ में हैं। यही वजह है कि ग्लोबल मार्केट में कीमतें ऊपर चढ़ रही हैं। आगामी महीनों में चांदी की ऊंची कीमत बनी रहेंगी। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.