कोलार थाना क्षेत्र में इंजीनियरिंग छात्रा के साथ रैपिडो चालक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने रैपिडो चालक और उसकी दो महिला मित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
आरोपी और पीड़िता की मुलाकात एक राइड के दौरान हुई थी। आरोपी ने पीड़िता का घर देख लिया था। दोनों में दोस्ती हो गई थी। इसी साल अक्टूबर महीने में आरोपी पीड़िता के घर पहुंचा। यहां पीडिता अकेली थी। इसका फायदा उठाकर उसने दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी की दोस्त इंदौर से भोपाल आई हुई थी। उसने भी सहेली के साथ मिलकर पीड़िता से मारपीट की। इसके बाद पीड़िता ने कोलार थाने में शिकायत की।
कोलार थाना पुलिस के अनुसार 18 वर्षीय पीड़िता सिवनी की रहने वाली है। वो भोपाल में रहकर इंजीनियर कर रही है। आरोपी तरूण लोखंडे भी उसी जिले का है। आरोपी अक्सर पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। दिव्या गीता व रानी मरकाम ने पीड़िता के साथ मारपीट की।
