केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए बड़ा एक्शन लिया है। एजेंसी ने 17 व्यक्तियों, जिनमें 4 चीनी नागरिक शामिल हैं और 85 कंपनियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
यह नेटवर्क शेल कंपनियों और डिजिटल घोटालों के जटिल जाल के जरिए 1,000 करोड़ रूपये से अधिक की रकम हड़पने में शामिल था। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, इस रैकेट का अक्टूबर में भंडाफोड़ हुआ था। जांच में पता चला कि यह एक सुनियोजित सिंडिकेट था, जो विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ियों को चलाने के लिए व्यापक डिजिटल और वित्तीय ढांचे पर निर्भर था।
जांच रिपोर्ट के मुताबिक, अपराधियों ने अवैध धन को 111 शेल कंपनियों के जरिए लेयर किया और म्यूल बैंक खातों से लगभग 1,000 करोड़ रूपये ट्रांसफर किए, एक खाते में तो कम समय में ही 152 करोड़ रूपये से ज्यादा जमा हुए, ये शेल कंपनियां डमी डायरेक्टर्स, फर्जी दस्तावेजों, झूठे पतों और गलत बिजनेस उद्दश्यों के बयानों से बनाई गई थी।
