सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। यह भर्तियां असिस्टेंट सेक्रेटरी, असिस्टेंट प्रोफेसर, अकाउंट ऑफिसर, जूनियर ट्रांसलेशन ऑफिसर समेत कई पदों के लिए है।
आवेदन करने की अंतिम तारीख 22 दिसंबर 2025 है। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन किए जा सकते है। ध्यान रखने वाली बात है कि अलग-अलग पोस्ट के लिए अलग-अलग अधिकतम उम्र है। अधिकतम आयु 27-35 साल है। आरक्षित वर्ग के कैंडिडेट को उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। अलग-अलग पदों के लिए योग्यता अलग-अलग है। इसे जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट htpps://cbse.gov.in पर जाएं और ऑफिशयल नोटिफिकेशन देखें।
.webp)