अटलांटिक क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली तूफानों में से एक मेलिसा तूफान ने 3 देशों हैती, जमैका और क्यूबा में भारी तबाही मचाई है। तूफान की गति 295 किमी प्रति घंटा रही।
हैती में 26 लोग ला डिग नदी उफान में बह गए। जमैका में 5 लोग मरे गए और 5 लाख से अधिक लोग बिजलीविहीन हैं। उधर, क्यूबा में 7.35 लाख लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं।
ग्रान्मा प्रांत में 15 इंच से अधिक बारिश हुई। चक्रवात मोंथा ने आंध्रप्रदेश में 3 लोगों को मौत के घात उतारा, 1.5 लाख एकड़ की फसलें बर्बाद हो गई।
