मशरूम सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व इम्युनिटी को मजबूत करने में असरदार हैं। यह कई गंभीर रोगों का जोखिम भी कम करता है। इसमें प्रोटीन, एमिनो एसिड, विटामिन बी, सी, डी एवं कई माइक्रोन्यूट्रिएंट पाए जाते हैं। इसमें कैलोरी की मात्रा भी अच्छी होती है। यह इम्युनिटी को बढ़ाता हैं, जानते है मशरूम खाने के फायदें।
- खून बढ़ाएगा- इसका सूप बनाकर पीने से खून की वृद्धि होती है। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए मशरूम खाना फायदेमंद है। साथ ही इसमें वजन को घटाने का गुण भी होता है।
- एनर्जी बढ़ाता- मशरूम एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। यह शरीर को रोगाणुओं से लड़ने की ताकत देता है। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाने में भी कारगर है।
- हड्डियों को देगा ताकत- इसमें विटामिन डी की मात्रा अन्य सब्जियों की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक होती है। इससे शरीर की सभी हड्डियां मजबूत बनती है। इसके अलावा मशरूम में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी कम होती है।
- कैंसररोधी गुण- इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व फ्री रेडिकल्स से भी बचाने में असरदार है। उच्च रक्तचाप में भी फायदेमंद है।
- याददाश्त बढ़ाता- मशरूम में पोटेशियम की मात्रा अच्छी होती है, जो मानसिक तनाव को दूर करने में असरदार है एवं मेमोरी बढ़ाता है।
- पेट की समस्याएं- इसके सेवन से अल्सर, कब्ज की समस्याएं भी ठीक होती हैं। पाचन क्रिया भी ठीक रहती है।
अधिक मात्रा में न खाएं मशरूम- मशरूम को अधिक खाने से एलर्जी, आंतों में सूजन एवं अन्य आंतों संबंधी रोग हो सकते है। कच्चा मशरूम नहीं खाना चाहिए। मशरूम हल्का गुलाबी या ज्यादा गहरे रंग का नहीं हो।
