इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट आज जारी कर दी गई है। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर जाकर आप ये लिस्ट चेक कर सकते हैं।
इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई है। इंडिया पोस्ट की वेबसाइट पर लिस्ट जारी की गई है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है वो इंडिया पोस्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। होमपेज पर कैंडिडेट कॉर्नर सेक्शन पर जाकर स्टेट-वाइज मेरिट लिस्ट दिखेगी। जिसे डाउनलोड कर लें। इस मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स के नाम हैं। बता दें कि इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती के लिए लाखों कैंडिडेट्स ने अप्लाई किया था। ये सभी रिजल्ट अनाउंसमेंट का इंतजार कर रहे हैं। वहीं आज मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर पब्लिश कर दी गई है।
क्या है (Gramin Dak Sevak) वेरिफिकेशन प्रोसेस
मेरिट लिस्ट में ये भी बताया गया है कि दस्तावेज वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए राज्य की किस डिवीजन में जाना होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को वेरिफिकेशन के लिए सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल और सेल्फ अटेस्टेड फोटोकॉपी के दो सेट के लेकर जाने होंगे।
Gramin Dak Sevak: वेरिफिकेशन प्रोसेस के दौरान जरूरी दस्तावेज
- क्लास 10 की मार्कशीट
- आइडेंटिटी प्रूफ
- जाति सर्टिफिकेट (अगर लागू हो)
- रेसिडेंस सर्टिफिकेट
मेडिकल एग्जामिनेशन के बाद जारी होगी फाइनल मेरिट लिस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद, इंडिया पोस्ट GDS पोस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल अपॉइंटमेंट लेटर तभी जारी किया जाएगा जब कैंडिडेट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल चेक दोनों को सफलतापूर्वक पास कर लेंगे।
Gramin Dak Sevak: फाइनल अपॉइंटमेंट लेटर कब होगा जारी?
सफल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद, कैंडिडेट्स का मेडिकल एग्जामिनेशन होगा, जिसके बाद फाइनल अपॉइंटमेंट लेटर जारी किया जाएगा।
India Post GDS 2026: अपने साथ ले जाने होंगे ये ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स
इंडिया पोस्ट GDS मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जाना होगा। अपने साथ ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ दो सेट फोटोकॉपी ले जानी होंगी। ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स में क्लास 10 की मार्कशीट, आइडेंटिटी प्रूफ, रेजिडेंस सर्टिफिकेट और जाति सर्टिफिकेट शामिल हैं।
Gramin Dak Sevak: कितने पदों पर होनी है भर्ती
भारतीय डाक विभाग की और से इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 28636 ग्रामीण डाक सेवक के पदों को भरा जाएगा। ये भर्ती पूरे देश के लिए निकाली गई है।
GDS Result: दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में होना होगा शामिल
जिन उम्मीदवारों के नाम पहली मेरिट लिस्ट में है। उन्हें अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा जो कि दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया है। ये प्रक्रिया 23 मार्च, 2026 से पहले पूरी कर ली जाएगी।
Gramin Dak Sevak: लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के बिना हुआ चयन
ये भर्ती बिना परीक्षा या इंटरव्यू के हुई थी। उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर किया गया है। ये एक ऑटो-जेनरेटेड मेरिट लिस्ट है।
Gramin Dak Sevak: मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आने पर भी रहेगा नौकरी का चांस
अगर पहली मेरिट लिस्ट में आपका नाम नहीं आया है तो परेशान न हों। क्योंकि India Post GDS की दूसरी लिस्ट में जारी कर सकता है। जिसमें आपका नाम आने की उम्मीद हो सकती है।
India Post Gramin Dak Sevak (GDS) Result 2026 out: जीडीएस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट जारी, यहां से तुरंत करें चेक
इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हुआ। विभाग द्वारा पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। खास बात यह है कि यह सेलेक्शन पूरी तरह से बिना किसी परीक्षा के, केवल 10वीं के अंकों (Merit-Based) के आधार पर किया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं स्टेप बाय स्टेप आपको जीडीएस का रिजल्ट https://indiapostgdsonline.gov.in/ पर चेक कर सकते है।
India Post GDS Merit list: कैसे बनाई गई मेरिट लिस्ट
मेरिट लिस्ट को उम्मीदवारों के 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर तैयार किया गया है।
