भोपाल: द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित सीए इंटरमीडिएट एवं सीए फाउंडेशन परीक्षा जनवरी 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए है। इस अवसर पर आईसीएआई की भोपाल शाखा (सीआईआरसी) ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोपाल केंद्र पर कुल 981 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 158 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार कुल 16.11 प्रतिशत परिणाम रहा। ग्रुप - 1 में 470 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें से 56 उत्तीर्ण हुए (11.91%), जबकि ग्रुप-2 में 196 अभ्यर्थियों में से 42 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए (21.43%)। दोनों ग्रुप एक साथ 29 अभ्यर्थियों ने उत्तीर्ण किए, जो 9.21 प्रतिशत रहा। ऑल इंडिया स्तर पर 2,16,801 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 29,455 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए और कुल परिणाम 13.59 प्रतिशत रहा। भोपाल केंद्र पर मुस्कान डांगी ने 447 अंक (74.50%) के साथ पहला, श्रष्ठी धाकड़ ने 382 अंक (63.67%) के साथ दूसरा और राशि चौरिवार ने 366 अंक (61.00%) प्राप्त कर तीसरा स्थान पाया।
सीए फाउंडेशन परीक्षा परिणाम भी जारी
भोपाल केंद्र पर 976 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 191 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए और कुल परिणाम 19.57 प्रतिशत रहा। ऑल इंडिया स्तर पर 1,09,694 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 21,099 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए, जिससे कुल परिणाम 19.23 प्रतिशत रहा। इनमें 57,238 पुरुष अभ्यर्थियों में से 11,523 (20.13%) तथा 52,456 महिला अभ्यर्थियों में से 9,576 (18.26%) अभ्यर्थी सफल रहे। ऑल इंडिया स्तर पर लोगाप्रिया पी.पी. ने 366 इसमें सफलता के लिए निरंतर अंक, खुशी सिकरिया ने 365 अंक तथा हिबा पी., सुमन कार्की और राघव नरेश गुप्ता ने 361 अंक प्राप्त कर शीर्ष स्थान हासिल किए। भोपाल केंद्र पर स्वास्तिक गुप्ता ने 330 अंक (82.50%) के साथ पहला, माही गुप्ता ने 325 अंक (81.25%) के साथ दूसरा और नयन जैन ने 322 अंक (80.50%) के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। भोपाल शाखा के अध्यक्ष सीए आदित्य पी. श्रीवास्तव ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते देश हुए कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंसी के सबसे प्रतिष्ठित पेशेवर देश के मा में से एक है और मेहनत व समर्पण आवश्यक है।
