सीएम डॉ. मोहन यादव ने महिला बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली 1400 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। रैली में शामिल महिलाएं प्रदेश के पर्यटन स्थलों के बारे में लोगों को बताएंगी। मुंबई की 62 साल की नीता खांडेकर की अगुवाई में रैली 13 मार्च को भोपाल में समाप्त होगी।
भोपाल। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया में प्रचारित करने के उद्देश्य से 25 महिला सुपर बाइकर्स प्रदेश की यात्रा पर निकली हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से 'क्वींस ऑन द व्हील्स' के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। पिछले दो संस्करण की सफलता के बाद, महिला सशक्तिकरण, स्वतंत्रता एवं विरासत का यह 7 दिवसीय आयोजन भोपाल से खजुराहो तक लगभग 1,400 किलोमीटर लंबी बाइक ट्रेल को पूरा करेगा।
विश्व महिला दिवस पर मप्र की धरती से महिला साहस औरआत्मविश्वास की एक अनोखी मिसाल देखने को मिली। मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित महिला बाइकिंग इवेंट 'क्वीन्स ऑन द व्हील' के तृतीय संस्करण का शुभारंभ शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से किया गया। सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री ने इस रैली को फ्लैग-ऑफ कर रवाना किया। इस बाइक रैली में देशभर से आई 25 महिला बाइक राइडर्स मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर करते हुए करीब 1400 किलोमीटर का रोमांचक सफर तय करेंगी। इस रैली में भोपाल, नागपुर, मुंबई, पुणे, संभाजीनगर, पश्चिम बंगाल और दिल्ली सहित कई शहरों की महिला राइडर्स शामिल हुई हैं। इस मौके पर सीएम ने कहा कि यह टूर मात्र बाइक रैली नहीं बल्कि नारी सशक्तिकरण, साहस और पर्यटन के माध्यम से मप्र की पहचान को दुनिया तक पहुंचाने का एक अनूठा अभियान है। यह यात्रा प्रदेश के पर्यटन के साथ महिला सुरक्षा की एक मिसाल है, यह बदलते समाज की तस्वीर है। देश के साथ म.प्र. निरंतर आगे बढ़ रहा है और पूरी तरह से सुरक्षित भी है। उन्होंने कहा कि म.प्र. में महिला सुरक्षा की गारंटी के रूप में यह टूर प्रारंभ किया जा रहा है।
यह आयोजन मप्र पर्यटन विकास निगम की पहल पर किया गया। पिछले दो संस्करण की सफलता के बाद, महिला सशक्तीकरण, स्वतंत्रता एवं विरासत का यह सात दिवसीय आयोजन भोपाल से खजुराहों तक 1,400 किमी बाइक यात्रा को पूरा करेगा। एमपी टूरिज्म बोर्ड की पहल क्वींस आन द व्हील्स केवल एक बाइक राइड नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण, साहस और मध्य प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पर्यटन धरोहर का उत्सव है। भोपाल से शुरू होकर यह सात दिन की यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो से होते वापस भोपाल में 13 मार्च को समाप्त होगी।
पर्यटन स्थलों का अनुभव करेंगी
राइड में देश के कई राज्यों की 25 राइडर्स शामिल हुई हैं। मध्य प्रदेश टूरिच्म बोर्ड के एमडी डॉ. इलैया राजा टी ने बताया कि एमपी दूरिच्म बोर्ड की यह पहल केवल एक बाइक राइड नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, साहस और मध्यप्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पर्यटन धरोहर का उत्सव है। मध्यप्रदेश दूरिच्म बोर्ड का उद्देश्य ऐसे नवाचारपूर्ण आयोजनों के माध्यम से प्रदेश को एक सुरक्षित, रोमांचक और विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
13 मार्च को भोपाल में होगा समापन
भोपाल से शुरू होकर यह 7 दिन की यात्रा सांची, उदयगिरि, चंदेरी, शिवपुरी, कूनो, ग्वालियर, दतिया, ओरछा और खजुराहो से होते वापस भोपाल में 13 मार्च को समाप्त होगी।
ये राइडर्स शामिल
महाराष्ट्र की कविता जाधव, डॉ. प्रियंका, हेतल उपाध्याय, रुकमणी, माधुरी नायक, मधु हेलचेल, कल्याणी पोटकर, डॉ. नीता, तनुप्रिया, रिद्धी, रुचिका मेघे, मैथीली सिंह, एकता खाटे, पल्लवी देशमुख, उत्तरप्रदेश से डॉ. सुमित, मध्यप्रदेश की राज नंदनी, दिव्या रमन, मयूरी सोनी, दीक्षा राकेसिया, उन्नति चौरसिया, सेजल कुशवाहा, महक बाथम, शबनम बानो, सारा खान, कर्नाटक की सोना प्रियदर्शनी, पश्चिम बंगाल की शांति घोस ।
