कुबेरेश्वर धाम में श्रद्धालुओं को वितरित किए जाने वाले रुद्राक्ष का वितरण अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा। विठ्ठलेश सेवा समिति, कुबेरेश्वर धाम सीहोर द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार धाम में दिनांक 15 जनवरी 2026 से 15 मार्च 2026 तक रुद्राक्ष वितरण पूर्णतः स्थगित रहेगा।
समिति द्वारा यह भी अवगत कराया गया है कि दिनांक 14 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान भी रुद्राक्ष का वितरण नहीं किया जाएगा। समिति ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय महोत्सव की व्यवस्थाओं, भीड़ नियंत्रण तथा आयोजन की तैयारियों को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है, ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके।
