आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा नि:शुल्क कोचिंग द्वारा सभी वर्गों के इच्छुक एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कक्षाओं में सीटें उपलब्ध हैं। यह कक्षाएं सीहोर के टाउन हॉल के समीप स्थित शासकीय लाइब्रेरी भवन में प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से 10:00 बजे तक संचालित की जा रही हैं।
कक्षाओं में प्रीलिम्स, मेंस एवं इंटरव्यू को केंद्र में रखते हुए अध्ययन कराया जा रहा है। आगामी 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली MPPSC प्रीलिम्स परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क ऑफलाइन साप्ताहिक टेस्ट सीरीज भी प्रारंभ की गई है, जिससे अभ्यर्थी नियमित टेस्ट के माध्यम से अपनी परीक्षा तैयारी को और अधिक सुदृढ़ बना सकें।
ऑफलाइन टेस्ट सीरीज में शामिल होने के लिए विद्यार्थी मोबाइल नंबर 8225060993 एवं 9630226814 पर संपर्क कर सकते हैं अथवा सीधे टाउन हॉल स्थित शासकीय लाइब्रेरी भवन में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
संस्था द्वारा समय-समय पर अनुभवी अधिकारियों एवं विशेषज्ञों के विशेष व्याख्यान एवं मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित किए जाते हैं, जिससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर रणनीति एवं दिशा मिल सके।