Friday, February 13, 2026

रफत उल्ला खॉन का सिविल सर्विस हॉकी प्रतियोगिता में चयन

केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड, नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित भारतीय सिविल सेवा हॉकी (पुरुष) प्रतियोगिता 2025-26 में सीहोर के श्री रफत उल्ला खॉन का चयन मध्यप्रदेश सिविल सर्विस टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 17 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है।


श्री रफत उल्ला खॉन वर्तमान में जिला चिकित्सालय सीहोर में पदस्थ हैं। उनके चयन पर जिला चिकित्सालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उल्लेखनीय है कि श्री रफत उल्ला खॉन पूर्व में भी विभिन्न सिविल सर्विस प्रतियोगिताओं में सहभागिता कर प्रदेश का नाम रोशन कर चुके हैं। सिविल सर्जन डॉ. उमेश श्रीवास्तव, आरएमओ डॉ. सुधीर श्रीवास्तव, सहित अनेक डाक्टर्स एवं स्टॉफ ने शुभकामनाएं दी हैं।




Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.