Saturday, February 7, 2026

BHOPAL NEWS: चारधाम से यूरोप तक के टूर पैकेज ग्रैंड ट्रैवेल मेले में, मेला 8 फरवरी को

सिटी न्यूज: छुट्टियों में घूमने फिरने के शौकीन लोगों को अब ट्रैवेल प्लान बनाने के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। शहर के ऐसे लोगों को उनके बजट के मुताबिक टूर पैकेज देने के लिए एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराया जा रहा है। थॉमस कुक की ओर से ग्रैंड ट्रैवल मेला एक बार फिर शहर में आयोजित किया जा रहा है। 


यह ट्रैवल मेला 8 फरवरी, रविवार को क्वॉलिटी मोटेल शिराज में सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक चलेगा। मेले में 24x7 कस्टमर सपोर्ट, ट्रिप प्रोटेक्शन, फ्री री-शेड्यूलिंग और कैंसलेशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। दैनिक भास्कर पाठकों के लिए विशेष छूट और आकर्षक ऑफर भी मौजूद होंगे।


ऑस्ट्रेलिया- न्यूजीलैंड तक के पैकेज- मेले में देश और विदेश के सभी प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन के हॉलीडे पैकेज एक ही जगह उपलब्ध होंगे। यूरोप, जापान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, अमेरिका और डिजी जैसे इंटरनेशनल डेस्टिनेशन के साथ दुबई, अबू धाबी, सिंगापुर, मलेशिया, थाईलैंड, मॉरीशस, मालदीव, बाली और वियतनाम के आसान वीजा वाले पैकेज भी चुने जा सकेंगे। इनके अलावा असम, मेघालय, केरल, हिमाचल, अंडमान, भूटान और श्रीलंका जैसे घरेलू और आसपास के टूरिस्ट स्पॉट्स के विकल्प भी होंगे। वहीं, धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन के लिए कैलाश मानसरोवर, चार धाम हेलीकॉप्टर यात्रा, रामायण ट्रेल और नेपाल-मुक्तिनाथ जैसे पैकेज भी शामिल हैं। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.