Wednesday, February 4, 2026

नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं एवं 11वीं के रिक्त स्थानों हेतु प्रवेश पत्र उपलब्ध

सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं के रिक्त स्थानों हेतु आयोजित परीक्षा के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर उपलब्ध।


प्राचार्य पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कचनारिया सुस्तानी द्वारा बताया गया कि पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय, कचनारिया सुस्तानी में सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं एवं 11वीं के रिक्त स्थानों हेतु आयोजित परीक्षा के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय की वेबसाइट www.navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। जिन पालको ने अपने पाल्य / पाल्या हेतु आनलाईन आवेदन किया था। वे अपने पाल्य / पाल्या के प्रवेश पत्र उक्त वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। उक्त परीक्षा 07 फरवरी, 2026 को आयोजित की जाएगी।


साथ ही कक्षा 9वीं की प्रवेश परीक्षा दो परीक्षा केंद्रों प्रोफेसर संतोष मित्तल हायर सेकेण्‍ड्री स्कूल, ए.बी.रोड़पचोर एवं प्रज्ञासागर कॉलेज शुजालपुर रोड़ पचोर पर होगी। कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा केंद्र पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय कचनारिया सुस्तानी राजगढ़ में आयोजित की जाएगी।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.