Tuesday, February 10, 2026

देश में 29,000 से अधिक सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित

देश में कुल 29 हजार से अधिक सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। भारी उद्योग राज्य मंत्री भूपतिराजू श्रीनिवास वर्मा ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। 


उन्होंने बताया कि सरकार ने देश भर में पर्याप्त सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग अवसंरचना स्थापित करने के लिए फेम-2 योजना के तहत 912 करोड़ रुपये से अधिक और पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत 2 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। 


फेम-2 योजना का मुख्य उद्देश्य खरीद पर अग्रिम प्रोत्साहन देकर इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि इस योजना के माध्‍यम से मंत्रालय ने पिछले वर्ष सार्वजनिक इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना के लिए परिचालन दिशानिर्देश जारी किए थे।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.