Monday, February 9, 2026

Raisen news: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत अयोध्या तीर्थ यात्रा हेतु 24 फरवरी तक कर सकते हैं आवेदन

Raisen| प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत आयोध्या की तीर्थ यात्रा हेतु रायसेन जिले के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों से 24 फरवरी 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।


मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना की पात्रता रखने वाले शहरी क्षेत्र के आवेदक नगरीय निकाय में तथा ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक संबंधित जनपद पंचायत में कार्यालयीन दिवसों, अवधि में आवेदन जमा कर सकते है। 


मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत रायसेन जिले के 779 तीर्थ यात्री अयोध्या तीर्थ दर्शन के लिए ट्रेन के माध्यम से 10 मार्च को रवाना होंगे तथा तीर्थदर्शन उपरांत 13 मार्च को वापस रायसेन आएंगे। तीर्थयात्रियों के साथ 16 अनुरक्षक और पांच सुरक्षाकर्मी भी रवाना होंगे।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.