विदिशा जिले के विकासखंड लटेरी स्थित आजीविका मिशन भवन में आज कलेक्टर अंशुल गुप्ता द्वारा जिला स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 249 आवेदकों ने विभिन्न समस्याओं जैसे राजस्व प्रकरण, पेंशन, आवास, सड़क, बिजली, पानी, अतिक्रमण एवं अन्य विभागीय मामलों से जुड़े आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने गंभीरता से प्रत्येक आवेदक की समस्या सुनी और त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही 146 आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित किया।
शेष लंबित आवेदनों के संबंध में कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक कार्रवाई कर आवेदकों को राहत प्रदान की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाए तथा अनावश्यक विलंब न हो।
जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे और आवेदनों के निराकरण में सक्रिय भूमिका निभाई। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन तक सीधी पहुंच का अवसर मिला।
