युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 फरवरी को सीहोर स्थित डॉ. अम्बेडकर शासकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में प्रातः 11 बजे से युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में रोजगार विभाग द्वारा स्थानीय, प्रदेश एवं अन्य राज्यों की कंपनियों को आमंत्रित कर युवाओं को रोजगार प्रदान किया जायेगा। रोजगार मेले में वर्धमान फेब्रिक्स, ट्राइडेंट ग्रुप, आयशर कंपनी, एचडीएफसी बैंक, श्रीराम फाइनेंस, स्वरर्ना फर्टिलाइजर, एसबीआई लाइफ, पुष्पक एग्रोटेक, एमआरएफ लिमिटेड सहित 19 कंपनियों द्वारा लगभग 1366 पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा स्वरोजगार विभागों के स्वरोजगार प्राप्त हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा एवं नये प्रकरण तैयार किये जायेंगे। इसके साथ ही आईटीआई विभाग द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिये युवाओं को चयनित किया जायेगा। इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल दस्तावेजों के साथ 19 फरवरी को रोजगार मेले में उपस्थित हो सकते हैं।
रोजगार मेले में ट्राइडेंट ग्रुप बुधनी द्वारा लगभग 3000 युवतियों की निशुल्क नियुक्ति की जाएगी। पात्रता 10वीं, 12 वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण, आयु 18 से 25 वर्ष निर्धारित है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रारंभिक स्टाइपेंड 18,000 रुपए प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा, जो अनुभव अनुसार बढ़कर 50,000 रुपए तक होगा। इच्छुक युवतियाँ अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों के साथ मेले में उपस्थित हो सकती हैं।