Sunday, February 8, 2026

बेतवा मैराथन -2026’ के लिए तैयार विदिशा, प्रतियोगिता 21 फरवरी को आयोजित

जिले के ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, विदिशा द्वारा आयोजित ‘बेतवा मैराथन - 2026’ की तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं। यह भव्य मैराथन प्रतियोगिता आगामी 21 फरवरी 2026 को आयोजित होगी।  मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन मध्य प्रदेश टूरिज्म के सहयोग से किया जा रहा है। इसके लिए पंजीयन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। आयोजकों द्वारा विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं हेतु आकर्षक नकद पुरस्कार घोषित किए गए हैं।


पुरस्कार- विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि के संबंध में बताया गया है कि  तीनों श्रेणियों में पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों को अलग-अलग पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

हाफ मैराथन 21 किलोमीटर में

  • प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपए,
  • द्वितीय पुरस्कार दस हजार रुपए 
  • तृतीय पुरस्कार 5 हजार रुपए दिए जाएंगे 

इसी प्रकार 10 किलोमीटर ओपन रन में

  • प्रथम पुरस्कार दस हजार रुपए
  • द्वितीय पुरस्कार पांच हजार रुपए 
  • तृतीय पुरस्कार 3 हजार रुपए 

 5 किलोमीटर (रन फॉर फन) प्रतियोगिता में

  • प्रथम पुरस्कार पांच हजार रुपए
  • द्वितीय पुरस्कार तीन हजार रुपए
  • तृतीय पुरस्कार दो हजार रुपए 

सीनियर नागरिक (50 आयु वर्ग) के लिए भी 5 किलोमीटर की विशेष दौड़ आयोजित की जाएगी।


 मैराथन रूट विवरण- मैराथन का शुभारंभ श्री रवीन्द्रनाथ टैगोर संस्कृतिक भवन ऑडिटोरियम, विदिशा से होगा 5 किमी, 10 किमी एवं 21 किमी मार्ग क्रमशः स्वामी विवेकानंद चैराहा, चरणतीर्थ एवं उदयगिरि तक जाएंगे तथा वहीं से वापसी कर रवीन्द्रनाथ ऑडिटोरियम पर समापन होगा।


दौड़ प्रारंभ समय- 21 किलोमीटर की मैराथन दौड़ प्रतियोगिता सुबह 5 बजे से 10 किलोमीटर की  सुबह 6  बजे और 05 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता सुबह 7 बजे से शुरू होगी।


पंजीयन जानकारी- मैराथन में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 15 फरवरी तक पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए पोस्टर पर दिए गए  कोड को स्कैन कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है या मोबाइल नंबर 9893901915 पर संपर्क किया जा सकता है।


यह आयोजन खेल, स्वास्थ्य और पर्यटन को एक मंच पर लाने का अनूठा प्रयास है, जिससे विदिशा जिले की ऐतिहासिक धरोहरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। आयोजकों ने अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं एवं खेल प्रेमियों से भागीदारी की अपील की गई है।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.