Saturday, January 31, 2026

पैट शो सीजन 2 (Dog show and cat show) का आयोजन 11 फरवरी को

पशुपालन एवं डेयरी विभाग राजगढ द्वारा जिले में पशुपालन एवं पशु कल्याण जागरूकता माह 13 फरवरी 2026 तक मनाया जाएगा। जिसमें पिछले वर्ष की भांति एवं पशुपालकों की रूचि अनुसार पुनः पैट शो सीजन 2 (Dog show and cat show) का आयोजन 11 फरवरी, 2026 को प्रातः 10 बजे से जिला पशु चिकित्सालय परिसरमें किया जाएगा।


जिसमें डॉग एवं कैट की समस्त प्रकार की प्रजातियों की अलग अलग कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा आयोजित की जाएगी एवं प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार वितरण किया जाएगा। आयोजन में पशु चिकित्सा शिविर, विभिन्न विभागीय योजनाओं का प्रचार प्रसार, पशुक्रूरता निवारण एवं नियमों का प्रचार प्रसार एवं अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।


इसी के अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा शासकीय उत्‍कृष्‍ट विद्यालय में छात्रों के साथ युवा संवाद का आयोजन किया गया। कार्यकम में पशुपालन विभाग द्वारा शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में निबंध प्रतियोगिता एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चित्रकला प्रदर्शन एवं पुरूस्कार वितरण भी पैट शो में आमंत्रित अथितियों के द्वारा छात्र छात्राओं को किया जाएगा। डॉग/कैट शो में भाग लेने हेतु सभी पशुपालक शीघ्र ही रजिस्ट्रेशन एवं पूर्ण जानकारी हेतु पशु चिकित्सा संस्था में संपर्क कर सकते हैं।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.