आरसेटी विदिशा में बैंक सखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं ने आईआईबीएफ (Indian Institute of Banking & Finance) की परीक्षा दी, जिसमें 33 प्रशिक्षणार्थियों ने सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की।
आरसेठी के डायरेक्टर श्री एफसी महली ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय साक्षरता, डिजिटल लेन-देन तथा ग्राहक सेवा संबंधी कौशलों में दक्ष बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्रों में बैंक सखी के रूप में कार्य कर ग्रामीणों को बैंकिंग सुविधाओं से जोड़ सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन श्री एफ.सी. महली, डायरेक्टर आरसेटी, श्री मोहर सिंह भदौरिया, डीएम स्किल (आजीविका मिशन) तथा संस्थान के संकाय सदस्यों के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। अधिकारियों ने सफल प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
