Thursday, December 18, 2025

एसएमए बीमारी से पीड़ित बच्ची को चाहिए 9 करोड़ का इंजेक्शन

INDORE: एसएमए (स्पाइन मस्कुलर एट्रोफी) टाइप-2 जैसी घातक बीमारी से पीड़ित 3 साल की बच्ची अनिका शर्मा को लगने वाले इंजेक्शन की कीमत 9 करोड़ रूपए है। इंजेक्शन के लिए पैसे जुटाने में हो रही देरी से बच्ची के माता-पिता चिंतित हैं। 


अनिका की मां संगीता शर्मा ने बताया कि अभी बच्ची का वजन 9.5 किग्रा है और उसे 13 किग्रा वजन होने के पहले इंजेक्शन लगाया जाना है। संगीता ने कहा कि डॉक्टरों ने हमें बताया कि इस बीमारी का इलाज भारत में उपलब्ध नहीं है। अमेरिका से इंजेक्शन मंगाना पड़ेगा, जो 9 करोड़ रूपए में आएगा। 


बच्ची के इलाज के लिए फंड जुटाने के अभियान में लगे अनीश पांडे ने बताया कि मंगलवार को जिला कोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी आर्थिक रूप से मदद की। हम सेलिब्रिटी के साथ बड़ी-बड़ी कंपनियों और बड़े उद्योगपतियों से भी संपर्क कर राशि जुटाने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने बताया कि बच्ची के इलाज के लिए अब तक 2.40 करोड़ रूपए की मदद मिली है। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.