गोवा के बर्च बाय रोमियो लेन नाइट क्लब में हुए अग्निकांड में 25 की मौत के बाद राज्यव्यापी कार्रवाई के तहत शनिवार को एक और बड़े नाइट क्लब को सील कर दिया गया।
वामाटोर में अरब सागर के किनारे एक चट्टान पर स्थित कैफे सीओटू गोवा पर यह कार्रवाई की गई। सरकार द्वारा नियुक्त टीम ने 250 लोगों की क्षमता वाले कैफे सीओटू गोवा की जांच में पाया कि क्लब के पास अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग से कोई नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेशन (एनओसी) नहीं था।
क्लब के साझेदार नितिन वाधवा को एक नोटिस भी जारी किया गया। सीएम प्रमोद सावंत ने चेतावनी दी है कि नए नियमों का पालन न करने वाले प्रतिष्ठानों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएंगे। नए दिशा-निर्देशों के तहत सभी प्रतिष्ठानों को अग्नि सुरक्षा प्रमाण-पत्र व आवश्यक एनओसी प्राप्त करना अनिवार्य है।
