Sunday, December 14, 2025

स्पोर्ट्स बाइक फिसलेन से युवक की मौत, पीएम को लेकर हंगामा

भोपाल: कोलार इलाके में स्पोर्ट्स बाइक फिसलने से एक युवक की मौत हो गई। निजी अस्पताल में जैसे ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया, परिजनों ने पीएम नहीं कराने को लेकर हंगामा कर दिया। करीब दो सौ लोग अस्पताल में जुट गए। तीन एफआरवी, दो चार्ली मौके पर पहुंच गए। 


पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। करीब एक घंटे हंगामे के बाद परिजन बिना पीएम कराए शव लेकर चले गए। पुलिस ने अस्पताल से मिली सूचना पर मर्ग कायम कर लिया था। 


कोलार पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय नितिन यादव पिता ग्यारसीलाल 610 क्वार्टर कोलार झुग्गी बस्ती में रहते था। वह निजी काम करता था। उसके पिता की 80 फीट रोड़ कोलार में सब्जी की दुकान है। शुक्रवार शाम करीब साढ़े 6 बजे नितिन 80 फीट रोड़ पर जा रहा था। तभी अचानक उसकी बाइक फिसल गई। इससे वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। उसे जेके अस्पताल पहुंचाया। जहां पीछे-पीछे परिजन व झुग्गी के लोग आ गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। लिखित में देने के बाद परिजन शव लेकर चले गए। उन्होंने शव का पीएम नहीं कराया। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.