Monday, December 1, 2025

Facebook से कैसे होती है कमाई? जानिए पूरा तरीका

आज के डिजिटल दौर में फेसबुक केवल दोस्तों से जुड़ने का माध्यम नहीं रहा। सही रणनीति, कंटेंट और धैर्य के साथ फेसबुक से अच्छी आय की जा सकती है। 


  • फेसबुक पेज और प्रोफेशनल प्रोफाइल से कमाई- सबसे पहले किसी निश्चित विषय जैसे शिक्षा, खबरें, मनोरंजन, खेती, बिजनेस या मोटिवेशन पर पेज या प्रोफेशनल प्रोफाइल बनाते हैं। जब फॉलोअर्स व व्यूज बढ़ने पर कमाई के रास्ते खुलते हैं। 
  • फेसबुक इन-स्ट्रीम ऐड्स- यदि आपके फेसबुक पेज पर 10,000 फॉलोअर्स और 60 दिनों में 6 लाख मिनट का वॉच टाइम पूरा हो जाता है, तो फेसबुक वीडियो में विज्ञापन दिखाता है। इन विज्ञापनों से मिलने वाली रकम सीधे आपके अकाउंट में आती है। 
  • ब्रांड प्रमोशन और स्पॉन्सरशिप- जब आपका पेज या प्रोफाइल लोकप्रिय हो जाता है, तो कंपनियां अपने प्रोडक्ट या सर्विस का प्रचार करवाने के लिए आपसे संपर्क करती हैं। एक पोस्ट या वीडियों के बदले हजारों या लाखों रूपए तक मिल सकते है।
  • प्रोडक्ट या सर्विस बेचकर- अगर आपके पास कोर्स, ई-बुक, कंसल्टेंसी, न्यूज सर्विस या कोई बिजनेस है, तो फेसबुक के जरिए ग्राहक तक पहुंचकर कमाई हो सकती है। 
  • रील्स बोनस और सब्सक्रिप्शन- फेसबुक समय-समय पर रील्स बोनस प्रोग्राम देता है। क्रिएटर अपने फॉलोअर्स से मंथली सब्सक्रिप्शन लेकर एक्सक्यूसिव कंटेंट भी दे सकते है। 
  • एफिलिएट मार्केटिंग- एफिलिएट मार्केटिंग में आप Amazon, Flipkart जैसे प्लेटफार्म के प्रोडक्ट लिंक अपने सोशल, मीडिया पेज पर शेयर करते हैं। जब कोई आपके लिंक से खरीदारी करता है, तो आपको कमीशन मिलता है। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.