हैंडराइटिंग केवल लिखे हुए शब्द नहीं है। यह हमारी पहचान, आदत और अनुशासन का भी एक हिस्सा होती है। आज इन तरीकों को जानेगें, जो इसे सुंदर बनाते हैं। इन तरीकों को अपनी दिनचर्या में शामिल करके, आप अपनी हैंडराइटिंग को अधिक स्पष्ट और आकर्षक बना सकते हैं।
1. पकड़: पेन और पेंसिल को टिप यानी नोक से 1.5 से 2 से.मी. ऊपर से पकड़ने से लिखावट में सुधार होता है।
2. अच्छी नोटबुक, सही पेन: सही पेन और अच्छी नोटबुक का भी लिखावट पर काफी असर पड़ता है। खराब और खुरदुरे पेपर पर पेन स्मूद नहीं चल पाते, जिससे अक्षर टेढ़े होने लगते हैं। पेन के बहुत मोटे या पतले होने पर भी लिखावट बिगड़ सकती है।
3. रिद्म: धीरे और समझकर एक लय में लिखने से हैंडराइटिंग अच्छी बनती है। तेजी से लिखा हुआ अक्सर खराब होता है।
4. पेन पर प्रेशन: पेन या पेंसिल को बहुत कसकर न पकड़े। जब ग्रिप अधिक टाइट होती है तो उंगलियां जकड़ जाती हैं। हाथ जल्दी थकता है। इससे राइटिंग खराब होती है।
5. लाइन और स्पेसिंग: लिखते समय लाइनें सीधी हों। कर्व्स धीरे-धीरे बनाएं। अक्षर न ज्यादा बड़े हों और न ज्यादा छोटे।
6. डेली प्रैक्टिस: लिखावट सुधारने का सबसे आसान तरीका है- डेली प्रैक्टिस। रोज 10 से 15 मिनट सही तरीके से लिखने का अभ्यास करें।
