Wednesday, December 17, 2025

BUSINESS NEWS: इंश्योरेंस एक्ट में होगा बड़ा बदलाव, कैबिनेट ने दी मंजूरी

देश के इंश्योरेंस सेक्टर में रिफॉर्म आने वाला है। केंद्रीय कैबिनेट ने पिछले दिनों इंश्योरेंस एक्ट में बड़े बदलाव करते हुए सबका बीमा, सबकी सुरक्षा विधेयक को मंजूरी दी है। ये बिल 100 साल पुराने बीमा कानूनों में बड़ा बदलाव लाने वाला है। 


वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सदन में ये संशोधन विधेयक पेश करने वाली हैं। इस बिल में विदेशी प्रत्यक्ष निवेश की सीमा को 74 प्रतिशत से बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने जैसे क्रांतिकारी फैसले लिए गए हैं, जिससे भारतीय बाजार के लिए ग्लोबल कंपनियों के दरवाजे पूरी तरह खुल गए है। 


बिल के पास होने के बाद जब ये कानून का रूप ले लेगा, तब देश के इंश्योरेंस सेक्टर में 100 फीसदी निवेश के साथ विदेशी कंपनियां भी आएंगी। इससे कंपटीशन बढ़ेगा, कम प्रीमियम में अच्छी बीमा योजनाएं आएंगी और आम लोगों को फायदा पहुंचेगा। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.