Thursday, November 6, 2025

Vidisha news: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वी वर्षगांठ पर आज से आयोजन शुरू

भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वी वर्षगांठ को देश भर में 07 नवम्बर 2025 से 07 नवम्बर 2026 तक समारोह पूर्वक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। वंदे मातरम के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के दृष्टिगत वर्षभर विविध गतिविधियां चार चरणो प्रथम 07 से 14 नवम्बर 2025 (शुभारंभ), द्वितीय 19 से 26 जनवरी 2026 (गणतंत्र दिवस), तृतीय 07 से 15 अगस्त 2026 (हर घर तिरंगा अभियान के साथ) तथा चतुर्थ 01 से 07 नवम्बर 20236 (समापन सप्ताह) में व्यापक रूप से आयोजित की जानी है। 


विदिशा जिले में भी आयोजन की शुरुआत 07 नवम्बर 2025 को प्रातः 09.30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रगीत वंदे मातरम का सम्पूर्ण गायन से की जाएगी।समस्त जिला अधिकारी अपने अधिनस्थ कर्मचारियो के साथ नियत दिनांक, समय एवं स्थान पर अनिवार्यतः उपस्थित रहना सुनिश्चित करे।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.