Thursday, October 9, 2025

पांढुर्णा के सिविल अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का दिया गया प्रशिक्षण


शासन के निर्देशानुसार एवं पोलियो से बचाव के लिये प्रदेश में 12, 13 एवं 14 अक्टूबर 2025 को पल्स पोलियो अभियान आयोजित होगा। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को पोलियो से बचाना है, आज सिविल अस्पताल पांढुर्णा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नांदनवाडी में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ताओं का पल्स पोलियो अभियान 12, 13 व 14 अक्टूबर 2025 को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान के लिये प्रशिक्षण दिया गया।


इस वर्ष पल्स पोलियो अभियान में 0 से 5 वर्ष तक के लगभग 21729 बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाये जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशिक्षण में लगभग 103 आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं 98 आशा कार्यकर्ता तथा 15 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रही। प्रशिक्षण बीईई श्री सुरेश कुमार टेकाम, बीपीएम श्री रविन्द्र पराडकर एवं डब्ल्यूएचओ समन्वयक श्री संतोष विश्वकर्मा के द्वारा दिया गया।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.