Saturday, October 11, 2025

"पोषण माह"-रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से बताया पोषण का महत्व


जिले में 17 अक्टूबर, 2025 से चलाये जा रहे "पोषण माह" के तहत गर्भवती महिलाओंए बच्चों और किशोरियों को पोषण की सही जानकारी एवं स्वस्थ्य रहने संबंधी जानकारी दी जा रही है।


इसी कड़ी में शनिवार को आलमगंज आंगनवाड़ी केन्द्र में पोषण माह अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही। महिलाओं को स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें संतुलित आहारए बच्चों के समुचित विकास, और एनीमिया (खून की कमी) से बचाव के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के बारें में बताया गया ताकि वह अपने और अपने परिवार को स्वस्थ रख सके।


कार्यक्रम में पौष्टिक व्यंजनों से भरपूर थालियां भी सजाई गयी। थालियों में विभिन्न प्रकार की दालेए सब्जियांए सलाद व फलों को रखा गया। वहीं मोटे अनाजों का उपयोग करते हुए आकृति बनायी गयी। इन रचनात्मक गतिविधियों के साथए कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा मिट्टी से बने छोटे-छोटे पारंपरिक बर्तन भी प्रदर्शित किए गए।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.