Sunday, May 3, 2026

विधानसभा चुनाव 2026: पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में मतगणना कल

Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना सोमवार, 4 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। मतगणना कुल 824 विधानसभा सीटों के लिए की जा रही है।


भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, सबसे पहले सुबह 8:00 बजे पोस्टल बैलेट (Postal Ballots) की गिनती की जाएगी। पोस्टल बैलेट के बाद सुबह 8:30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में दर्ज वोटों की गिनती शुरू होगी।  शुरुआती रुझान सुबह 9:30 से 10:00 बजे के बीच आने की उम्मीद है, और दोपहर तक अधिकांश सीटों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।


असम की 126, केरल की 140 और पुद्दुचेरी की 30 सीट के लिए मतदान 9 अप्रैल को हुआ था। तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को और पश्चिम बंगाल की 293 सीटों के लिए दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे। आप आधिकारिक और सटीक नतीजों के लिए ECI आधिकारिक वेबसाइट: results.eci.gov.in का उपयोग कर सकते हैं।

मंत्रालय का कदम: बच्चों में टाइप 1 मधुमेह के लिए व्यापक दिशानिर्देश और मुफ्त उपचार योजना

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बच्चों में टाइप 1 मधुमेह (Diabetes) के शुरुआती निदान और मुफ्त इलाज के लिए व्यापक दिशानिर्देश (Guidance Document) जारी किए हैं। इसके तहत 0-18 वर्ष तक के बच्चों की स्कूलों/सामुदायिक केंद्रों पर स्क्रीनिंग, निशुल्क इंसुलिन, ग्लूकोमीटर, स्ट्रिप्स और जिला अस्पतालों में विशेषज्ञ उपचार सुनिश्चित किया जाएगा।


बाल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में संपन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा वितरण में सर्वोत्तम प्रथाओं पर राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन में बच्चों में मधुमेह पर मार्गदर्शन दस्तावेज जारी किया। इस दस्तावेज का उद्देश्य  शौचालय (Toilet), प्यास (Thirsty), थकान (Tired), और पतलापन (Thinner) जैसे लक्षणों के प्रति जागरूकता, लाइफटाइम इंसुलिन, ग्लूकोमीटर और नियमित फॉलो-अप मुफ्त, जन्म से 18 साल तक के बच्चों के लिए स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों पर नियमित जांच, परिवार और शिक्षकों को इंसुलिन और आपातकालीन प्रबंधन का प्रशिक्षण शामिल हैं। इस दृष्टिकोण का उद्देश्य वित्तीय बोझ को कम करना और मधुमेह से पीड़ित बच्चों के लिए निर्बाध उपचार सुनिश्चित करना है।


यह कदम बच्चों में मधुमेह की समय पर पहचान और प्रबंधन को सुव्यवस्थित करने के लिए एक राष्ट्रीय ढांचा प्रदान करता है।

MPESB हॉस्पिटल असिस्टेंट भर्ती, 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने हॉस्पिटल असिस्टेंट (अस्पताल सहायक) के 1200 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत की जा रही है। उम्मीदवार का कम से कम 10वीं कक्षा (High School) पास होना अनिवार्य है।


महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

  • आवेदन शुरू होने की तिथि: 07 मई 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 21 मई 2026
  • आवेदन में संशोधन की अंतिम तिथि: 26 मई 2026
  • परीक्षा की संभावित तिथि: 24 जून 2026


आवेदन कैसे करें?

इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in या www.mponline.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Saturday, May 2, 2026

गंभीर मरीजों के लिए नई सुविधा, मोबाइल MRI सिस्टम का शुभारंभ

Delhi | AIIMS: भारत का पहला पोर्टेबल बेडसाइड MRI सिस्टम आधिकारिक तौर पर एम्स (AIIMS), दिल्ली में शुरू हो गया है। यह सुविधा विशेष रूप से उन गंभीर मरीजों के लिए शुरू की गई है जिन्हें MRI रूम तक ले जाना जोखिम भरा हो सकता है। अब मशीन खुद मरीज के बेड तक चलकर जाएगी, जिससे मरीज को स्कैन के लिए शिफ्ट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


इस सिस्टम को दिल्ली एम्स के न्यूरो साइंसेज सेंटर में स्थापित किया गया है। यह हाइपरफाइन स्वूप (Hyperfine Swoop) सिस्टम है, जो अल्ट्रा-लो-फील्ड मैग्नेटिक रेजोनेंस तकनीक का उपयोग करता है। इसका उपयोग मुख्य रूप से आईसीयू (ICU), इमरजेंसी और न्यूरोसर्जिकल केयर में भर्ती मरीजों के ब्रेन (मस्तिष्क) की इमेजिंग के लिए किया जाएगा।


पोर्टेबल सिस्टम के अलावा, भारत ने अपनी पहली स्वदेशी (Indigenous) 1.5 टेस्ला MRI मशीन भी विकसित की है, इसका एक यूनिट महाराष्ट्र के चंद्रपुर कैंसर केयर फाउंडेशन में पहले ही स्थापित किया जा चुका है।

पश्चिम बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान , 5 बजे तक 87% से अधिक मतदान दर्ज

West Bengal: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों के 15 मतदान केंद्रों पर शनिवार (2 मई, 2026) को पुनर्मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चला। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ, ताकि 29 अप्रैल को हुई घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। 


मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 86.11% और डायमंड हार्बर में 87.60% मतदान दर्ज किया गया। इसमें मगराहट पश्चिम (Magrahat Paschim) के 11 और डायमंड हार्बर (Diamond Harbour) के 4 बूथ शामिल हैं। शाम 5 बजे तक लगभग 87% से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।


29 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान के दौरान धांधली और ईवीएम (EVM) में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद चुनाव आयोग ने इन बूथों पर फिर से मतदान कराने का आदेश दिया था।

Friday, May 1, 2026

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी में डिजिटल पंचांग और ग्रह-नक्षत्र गणना वाली वैदिक घड़ी का अनावरण

Varanasi: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल 2026 को वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’ का अवलोकन किया और इसके डिजिटल पटल पर पंचांग, मुहूर्त तथा ग्रह-नक्षत्रों की गणना की सराहना की। यह घड़ी उज्जैन की प्राचीन काल गणना पर आधारित है, जिसे 4 अप्रैल को स्थापित किया गया था। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे आधुनिक तकनीक और प्राचीन भारतीय ज्ञान का एक अद्भुत संगम बताया है।


यह घड़ी भारतीय वैदिक काल गणना (सूर्योदय से संचालित) पर आधारित है, न कि पारंपरिक घंटे-मिनट पर। इसमें विक्रमी संवत, तिथि, नक्षत्र, योग, करण, मुहूर्त, भद्रा और सूर्य की स्थिति की सटीक जानकारी मिलती है। 


यह मध्य प्रदेश के उज्जैन की महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा निर्मित है, जिसे सर्वप्रथम उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में स्थापित किया गया था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर इसे देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों में लगाया जा रहा है।

यह ऐप Google Play Store (Android) पर "Vikramaditya Vedic Clock" नाम से उपलब्ध है। App Store (iOS/iPhone) से भी इसे डाउनलोड किया जा सकता है। 

जबलपुर के बरगी क्रूज़ हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यक्त की संवेदनाएं

Madhya pradesh | Jabalpur: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 मई 2026 को जबलपुर पहुंचकर बरगी क्रूज हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। 30 अप्रैल 2026 की शाम को आए भीषण तूफान के कारण बरगी बांध के जलाशय में क्रूज पलटने से 9 लोगों की मौत हो गई थी। राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को ₹4-4 लाख की सहायता राशि देने के निर्देश दिए गए हैं।


हादसे के समय क्रूज पर लगभग 43 लोग सवार थे, जिनमें से 29 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख और घायलों को ₹50,000 देने की घोषणा की है। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.