Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुद्दुचेरी में विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना सोमवार, 4 मई 2026 को सुबह 8:00 बजे शुरू होगी। मतगणना कुल 824 विधानसभा सीटों के लिए की जा रही है।
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के अनुसार, सबसे पहले सुबह 8:00 बजे पोस्टल बैलेट (Postal Ballots) की गिनती की जाएगी। पोस्टल बैलेट के बाद सुबह 8:30 बजे से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) में दर्ज वोटों की गिनती शुरू होगी। शुरुआती रुझान सुबह 9:30 से 10:00 बजे के बीच आने की उम्मीद है, और दोपहर तक अधिकांश सीटों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
असम की 126, केरल की 140 और पुद्दुचेरी की 30 सीट के लिए मतदान 9 अप्रैल को हुआ था। तमिलनाडु की 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को और पश्चिम बंगाल की 293 सीटों के लिए दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को वोट डाले गए थे। आप आधिकारिक और सटीक नतीजों के लिए ECI आधिकारिक वेबसाइट: results.eci.gov.in का उपयोग कर सकते हैं।
