Wednesday, April 8, 2026

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन, ली शी फेंग को हराया

बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2026 (Badminton Asia Championships 2026) वर्तमान में 7 से 12 अप्रैल, 2026 तक निंगबो (Ningbo), चीन में आयोजित की जा रही है। भारतीय खिलाड़ियों के लिए 8 अप्रैल 2026 का दिन मिला-जुला रहा, जिसमें आयुष शेट्टी ने बड़ा उलटफेर करते हुए दुनिया के 7वें नंबर के खिलाड़ी को हराकर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।


भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी आयुष शेट्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड नंबर 7 ली शी फेंग को सीधे गेमों में हराकर बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।


आयुष ने 51 मिनट चले मुकाबले में 21-13, 21-16 से जीत दर्ज की। यह मुकाबला निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में खेला गया। यह दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला मुकाबला था। अब अगले दौर में आयुष का सामना वर्ल्ड नंबर 20 ची यू जेन से होगा।


यह पहली बार नहीं है जब वर्ल्ड नंबर 25 आयुष ने किसी उच्च रैंकिंग वाले खिलाड़ी को हराया हो। पिछले साल उन्होंने यूएस ओपन सेमीफाइनल में वर्ल्ड नंबर 6 चाउ टिएन-चेन को हराकर शानदार वापसी की थी और बाद में फाइनल में ब्रायन यांग को हराकर खिताब भी जीता था।


इससे पहले, भारत की शीर्ष मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनिषा क्रास्टो ने भी अपने अभियान की जीत के साथ शुरुआत की। भारतीय जोड़ी ने थाईलैंड के फुवानत होरबानलुएकिट और बेन्यापा ऐमसार्ड को 21-14, 11-21, 21-15 से हराया।


अन्य मुकाबलों में, आशिथ सूर्या और अमृता प्रमुथेश को मलेशिया की जोड़ी वोंग टिएन सी और लिम च्यू सिएन से 21-16, 21-15 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं रोहन कपूर और गड्डे रुथविका शिवानी की जोड़ी आठवीं वरीयता प्राप्त गोह सून हुआत और लाई शेवोन जेमी के खिलाफ 21-13, 21-19 से हारकर बाहर हो गई।


इस बीच, भारत के शीर्ष सिंगल्स खिलाड़ी पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दिन में बाद में एक्शन में नजर आएंगे। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता सिंधु राउंड ऑफ 32 में मलेशिया की वोंग लिंग चिंग के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।


महिला सिंगल्स में भारत की अन्य खिलाड़ी उन्नति हुड्डा, मालविका बंसोड़ और तन्वी शर्मा भी मुख्य ड्रॉ में शामिल हैं और बुधवार को अपने मुकाबले शुरू करेंगी।


प्रमुख भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन (8 अप्रैल 2026)

  • आयुष शेट्टी: पुरुष एकल (जीत)- विश्व नंबर 7 चीन के ली शि फेंग  हराया।
  • पीवी सिंधु:  महिला एकल(जीत)- मलेशिया की वोंग लिंग चिंग को मात दी।
  • एचएस प्रणय: पुरुष एकल(जीत)- वियतनाम के गुयेन हाई डांग को हराकर अगले दौर में पहुंचे।
  • लक्ष्य सेन: पुरुष एकल(हार)-हांगकांग के ली चेउक यिउ  से हारकर बाहर हो गए।
  • किदांबी श्रीकांत: पुरुष एकल(हार)-सिंगापुर के लोह कीन येव से हार का सामना करना पड़ा।


बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप टूर्नामेंट की मुख्य बातें:

  • मेजबान: निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर, निंगबो, चीन।
  • पुरस्कार राशि: कुल $5,50,000 (लगभग ₹4.5 करोड़)।
  • प्रसारण: इस चैंपियनशिप के मैचों को बैडमिंटन एशिया के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम कर सकते हैं। 


इससे पहले फरवरी 2026 में बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप हुई थी, जिसमें दक्षिण कोरिया की महिला टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। 

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.