Friday, April 3, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किए श्री बालाजी श्‍याम सरकार मंदिर में हनुमान जी, श्री खाटू श्‍याम जी के दर्शन

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शुक्रवार को उज्‍जैन प्रवास के दौरान श्री बालाजी श्‍याम सरकार मंदिर में सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनेक श्रद्धालु उपस्थित थे। बालाजी श्याम सरकार मंदिर में महंत श्री मनीष पारिख ने मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का अंगवस्त्रम से सम्‍मान किया।


प्रारंभ में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान हनुमान जी, श्री खाटू श्‍याम जी और देवी दुर्गा मां के दर्शन कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश और देश के नागरिकों के कल्याण की कामना की।


उज्जैन के श्री बालाजी श्याम सरकार मंदिर एक प्रमुख धार्मिक स्थल है जो अपनी आध्यात्मिक जीवंतता और भव्य आयोजनों के लिए जाना जाता है। यह मंदिर उज्जैन के जवाहर नगर क्षेत्र में स्थित है।


मुख्य विवरण:

  • महत्व: यह मंदिर विशेष रूप से भगवान बालाजी (हनुमान जी) और बाबा श्याम (खाटू श्याम) की भक्ति के लिए समर्पित है। यहाँ नियमित रूप से संकीर्तन और भजन संध्याओं का आयोजन किया जाता है।
  • प्रमुख आयोजन: यहाँ श्री श्याम वार्षिक फाल्गुन महोत्सव जैसे बड़े उत्सव धूमधाम से मनाए जाते हैं, जिसमें भारी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।
  • विशेषता: मंदिर में मासिक संकीर्तन और विशेष तिथियों पर दिव्य आरती का आयोजन होता है, जिससे यह स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण आस्था का केंद्र बना हुआ है।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.