Monday, February 9, 2026

Vidisha news: रोजगार मेले मे 130 पंजीयन, 66 आवेदकों का प्राथमिक चयन

शासकीय आईटीआई विदिशा में युवा संगम रोजगार स्वरोजगार अप्रेंटिशिप मेले का आयोजन किया गया। आईटीआई प्राचार्य कविता रघुवंशी ने बताया कि उक्त मेले में देश के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठानों ने भाग लिया जैसे अपोलो टायर्स (गुजरात), मदरसनसुमी (पीथमपुर), वर्धमान टेक्सटाइल्स (बुधनी), मेगनम ग्रुप (भोपाल ), प्रथम फाउंडेशन आईटीसी (विदिशा) एवं अन्य बड़े विभिन्न सेक्टर के प्रतिष्ठानो ने भाग लिया। मेले में विदिशा एवं अन्य जिलों से उपस्थित हुए छात्र छात्राओं का उनकी योग्यता अनुसार चयन किया गया।


इस रोजगार मेले मे कुल 130 पंजीयन हुए जिसमें से 66 आवेदकों का प्राथमिक चयन हुआ। उक्त मेले का आयोजन शासकीय आईटीआई विदिशा, जिला रोजगार कार्यालय, आजीविका मिशन एवं जिला उद्योग विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.