Sunday, February 8, 2026

SBI सेवा द्वारा इंटर मॉड्यूल बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

BHOPAL। एसबीआई एससी/एसटी एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) भोपाल द्वारा 7 व 8 फरवरी को श्यामा प्रसाद मुखर्जी मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय इंटर मॉड्यूल बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। 


टूर्नामेंट का उद्घाटन मनीष मठपाल, उप महाप्रबंधक एवं मंडल विकास अधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक भोपाल ने किया। इस अवसर पर नेहा चौघुले, अनिल श्रीवास्तव, लोकेंद्र गुर्जर, शोभित वाडेल एवं प्रवीन मेघानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मनीष मठपाल द्वारा सीएसआर के अंतर्गत 200 स्कूली बच्चों को स्कूल किट वितरित की गई। सेवा अध्यक्ष हरि सिंह दलोदिया एवं महासचिव दिनेश कुमार खसारिया ने खिलाडयिों को शुभकामनाएं दीं।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.