Saturday, February 7, 2026

राजधानी भोपाल में पंडित खुशीलाल शर्मा महाविद्यालय में 19 से 21 फरवरी तक पंचकर्म कार्यशाला का आयोजन

BHOPAL: राजधानी में साइंस हिल्स स्थित पंडित खुशी लाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय एवं संस्थान में आगामी 19, 20 एवं 21 फरवरी को तीन दिवसीय पंचकर्म कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है।


संस्था के प्राचार्य डॉ. उमेश शुक्ला ने बताया कि इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पंचकर्म की आधुनिक एवं उन्नत चिकित्सा पद्धतियों की विस्तृत जानकारी एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान कर चयनित रोगियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है।


तीन दिवसीय कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे दिल्ली, जयपुर, तिरुअनंतपुरम, वर्धा, नागपुर के पंचकर्म विशेषज्ञों द्वारा कुछ गंभीर बीमारियों से ग्रसित चयनित रोगियों को निःशुल्क परामर्श देकर पंचकर्म चिकित्सा का लाभ दिया जाएगा।

Disclaimer : All rights including copyright belong to the original owner and we do not claim ownership of the content.