क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सेवाएं , भोपाल संभाग के निर्देशानुसार जिले के सामुदायिक चिकित्सा अधिकारियों (सीएचओ) का 6 दिवसीय स्किल्स लैब प्रशिक्षण 2 से 7 फरवरी 2026 तक भोपाल में आयोजित होगा।
प्रशिक्षण में सुश्री अंजु लोधी, सुश्री महिमा मालवीय, सुश्री दीपिका गोयल एवं सुश्री सिमरन रघुवंशी शामिल होंगी। प्रशिक्षण प्रतिदिन प्रातः 9 से सायं 6 बजे तक स्किल्स लैब प्रशिक्षण केंद्र भोपाल में होगा।
आवास व्यवस्था तुलसी नगर स्थित कामकाजी महिला छात्रावास में की गई है। प्रतिभागियों को निर्धारित यूनिफॉर्म, यात्रा टिकट व बैंक विवरण साथ लाना अनिवार्य है।
