राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 मई 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले पहले नागरिक अलंकरण समारोह (Civil Investiture Ceremony-I) में वर्ष 2026 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस आधिकारिक तारीख की घोषणा की है।
इस वर्ष कुल 131 हस्तियों को यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जा रहा है। कुल विजेताओं में 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। : पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 16 व्यक्तियों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया जाएगा।
- पद्म विभूषण: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र (मरणोपरांत), केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी. एस. अचुतानंदन (मरणोपरांत), वायलिन वादक एन. राजम, पूर्व न्यायाधीश के. टी. थॉमस और शिक्षाविद पी. नारायणन।
- पद्म भूषण: मशहूर गायिका अलका याग्निक, अभिनेता ममूटी, पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिवू सोरेन (मरणोपरांत)।
- पद्म श्री: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा, महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर, हॉकी खिलाड़ी सविता पुनिया, प्रवीण कुमार (पैरा एथलीट), बलदेव सिंह और भगवानदास रायकवार (कला) और प्रसिद्ध अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी।






