भोपाल के महिला पुलिस थाना परिसर में 16 मई 2026 को देश के पहले 'संकेत संवाद मध्यस्थता केन्द्र' (सांकेतिक भाषा आधारित विशेष मध्यस्थता केन्द्र) का ई-लोकारोंपण किया गया। इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य मूक-बधिर और श्रवण बाधित दिव्यांगजनों को न्याय प्रक्रिया से सीधे जोड़ना और उनकी शिकायतों का त्वरित निवारण करना है।
भारत के मुख्य न्यायाधिपति (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत द्वारा जबलपुर के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस कल्चरल एवं इंफार्मेशन सेंटर से इस केंद्र का वर्चुअल उद्घाटन किया गया।
इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सुप्रीम कोर्ट तथा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के कई वरिष्ठ न्यायाधीश कार्यक्रम में मौजूद रहे।
