Saturday, May 16, 2026

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्रथम चरण की ऑनलाइन कॉउन्सिलिंग प्रक्रिया प्रारंभ

शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय, राजगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए 10वीं के अंकों के आधार पर इंजीनियरिंग डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रथम चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं MPDTE काउंसलिंग पोर्टल के माध्यम से या नजदीकी MPOnline कियोस्क सेंटर पर जाकर अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


महत्वपूर्ण तिथियां (प्रथम चरण)

  • ऑनलाइन पंजीयन (रजिस्ट्रेशन): 04 मई 2026 से 29 मई 2026 (रात्रि 11:45 बजे तक)
  • चॉइस फिलिंग और लॉकिंग: 15 मई 2026 से 02 जून 2026 तक
  • कॉमन मेरिट सूची जारी होना: 03 जून 2026
  • दस्तावेज़ सत्यापन एवं संस्था में प्रवेश: 08 जून 2026 से 13 जून 2026 तक

उपलब्ध इंजीनियरिंग डिप्लोमा ब्रांचेज

महाविद्यालय में तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा संचालित निम्नलिखित 3-वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश लिया जा सकता है।

  • सिविल इंजीनियरिंग (Civil Engineering)
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग (Mechanical Engineering)
  • इलेक्ट्रॉनिक्स एवं दूरसंचार इंजीनियरिंग (Electronics & Telecommunication Engineering)
  • केमिकल इंजीनियरिंग (Chemical Engineering)


यदि छात्र चाहें तो वे स्वयं शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय राजगढ़ (खुजनेर रोड) परिसर में उपस्थित होकर भी अपना नि:शुल्क पंजीयन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट GPC Rajgarh पर विजिट करें।