Wednesday, May 13, 2026

वैज्ञानिक भंडारण से गरीबों तक राशन पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया से रूबरू हुए युवा

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित ‘‘मेरा युवा भारत‘‘ (My Bharat) जिला रायसेन द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System-PDS) विषय पर आयोजित अनुभवात्मक शिक्षण कार्यक्रम (Experiential Learning Program-ELP) के प्रथम दिवस पर युवाओं ने सरकारी भंडार गृह रायसेन का शैक्षणिक भ्रमण कर खाद्यान्न भंडारण एवं वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया को नजदीक से समझा।


कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं खाद्य सुरक्षा व्यवस्था तथा वैज्ञानिक भंडारण प्रणाली से व्यावहारिक रूप से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी श्री राजू कातुलकरएश्रीमती संगीत सहायक आपूर्ति अधिकारी, श्री यशपाल मालवीय ने प्रतिभागियों को भंडारण व्यवस्था, खाद्यान्न सुरक्षा मानकों एवं पीडीएस संचालन की विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


इस अवसर पर  My Bharat रायसेन की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती मोनिका चौधरी तथा युवा समाज सेवी श्री विशाल सिंह भी उपस्थित रहे।

देश के बीस लाख बच्चों के भविष्य से खिलवाड़

यह गंभीर चिंता का विषय है कि मेडिकल जैसी महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा में बार-बार पेपर लीक के मामले सामने आ रहे हैं, जो युवाओं के मनोबल को तोड़ते हैं। लगभग 20 लाख से अधिक छात्र और उनके परिवार इस अव्यवस्था से प्रभावित हैं, जो सालों की मेहनत के बाद डॉक्टर बनने का सपना देख रहे थे।


3 मई 2026 को आयोजित NEET-UG परीक्षा में बड़े पैमाने पर पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर दी है। सीबीआई (CBI) ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।


सरकार ने सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम, 2024 लागू किया है, जिसमें पेपर लीक के दोषियों के लिए 10 साल तक की जेल और 1 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

Tuesday, May 12, 2026

असम में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता बिस्वा सरमा, पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई

डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने 12 मई 2026 को लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। वह राज्य के इतिहास में लगातार दो कार्यकाल पूरे करने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए हैं।  उन्होंने पहली बार 10 मई 2021 को असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमंता बिस्वा सरमा को दूसरी बार असम का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने सीएम सरमा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने एक बेहतरीन प्रशासक के तौर पर अपनी पहचान बनाई है और राज्य के लिए अग्रणी कार्य किए हैं। गुवाहाटी के खानापारा स्थित पशु चिकित्सा महाविद्यालय मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा नीत एनडीए (NDA) ने 126 में से 102 सीटों पर जीत दर्ज की, जिसमें भाजपा ने अकेले 82 सीटें जीतकर पहली बार अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार किया।


इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री उपस्थित थे।

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुनयना बांग्लादेश के चटोग्राम से श्रीलंका के लिए रवाना

भारतीय नौसेना का अपतटीय गश्ती पोत आईएनएस सुनयना (INS Sunayna) 10 मई 2026 को बांग्लादेश के चटोग्राम से अपनी सफल यात्रा पूरी कर श्रीलंका के कोलंबो के लिए रवाना हो गया है। यह यात्रा 'आईओयस सागर 2026' (IOS SAGAR 2026) नामक बहुराष्ट्रीय मिशन का हिस्सा है, जिसके तहत भारतीय नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र के मित्र देशों के साथ समुद्री सहयोग मजबूत कर रही है।


बांग्लादेश में अपनी तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा के दौरान, भारतीय चालक दल ने बांग्लादेशी नौसेना के अधिकारियों के साथ पेशेवर बातचीत, खेल गतिविधियों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में हिस्सा लिया। यह जहाज अब श्रीलंका की राजधानी कोलंबो जा रहा है।


 इस मिशन में भारत के अलावा 16 मित्र देशों के नौसैनिक भी शामिल हैं, जो क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग को बढ़ावा दे रहे हैं। यह पूरी तैनाती भारत की 'सागर' (SAGAR - Security and Growth for All in the Region) और 'पड़ोस पहले' (Neighbourhood First) नीति का एक हिस्सा है।

“ज्ञान भारतम” एप पर दर्ज हुईं 101 प्राचीन पांडुलिपियां

मध्य प्रदेश के सीहोर (Sehore) जिले में संस्कृति मंत्रालय के राष्ट्रीय अभियान के तहत 101 प्राचीन पांडुलिपियों को “ज्ञान भारतम” (Gyan Bharatam) ऐप पर सफलतापूर्वक दर्ज किया गया है।


सीहोर प्रशासन ने घर-घर छिपी हुई विरासत को खोजने के लिए एक डिजिटल मिशन शुरू किया है। इस अभियान के तहत जिले की ऐतिहासिक सारू-मारू गुफाओं से जुड़े शिलालेखों और अन्य प्राचीन दस्तावेजों को भी डिजिटल कवच प्रदान किया जा रहा है। जिले के विभिन्न जैन मंदिरों में रखी पांडुलिपियों को भी इस ऐप के माध्यम से डिजिटल लॉकर में सुरक्षित किया गया है। इन पांडुलिपियों को 400-600 DPI के उच्च रेजोल्यूशन पर स्कैन किया जा रहा है और इन्हें TIFF, JPEG, तथा PDF-A जैसे विभिन्न फॉर्मेट में Gyan Bharatam Portal पर उपलब्ध कराया जाएगा।


इस अवसर पर श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर छावनी सीहोर श्री राजकुमार जैन, श्री गौरव अंकुर जैन, ई दक्ष केंद्र डॉ. गणेश लाल जैन, डॉ. प्रमिला जैन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीहोर उपस्थित थे।

ई-प्रवेश में विद्यार्थियों का बढ़ा उत्साह, आंकड़ा पहुंचा 1.10 लाख के पार

उच्च शिक्षा विभाग के ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग के ई-प्रवेश पोर्टल पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यार्थियों का उत्साह बहुत अधिक देखने को मिल रहा है। सोमवार, 11 मई 2026 तक कुल पंजीयन का आंकड़ा 1,10,079 (1.10 लाख) के पार पहुंच गया है।


बीते कुछ दिनों में पंजीयन की गति में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार 11 मई 2026 तक कुल पंजीयन का आंकड़ा 1,10,079 तक पहुंच गया है। बतादें कि स्नातक पाठ्यक्रमों में 71,716, स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में 15,273 तथा एनसीटीई पाठ्यक्रमों में 23,090 पंजीयन प्राप्त हुए हैं।


 प्रथम चरण के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 15 मई 2026 है, और प्रथम चरण की आवंटन सूची 20 मई 2026 को जारी की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों की सुविधा के लिए 24x7 हेल्पडेस्क और हेल्पलाइन नंबर (8000063632, 18008908399) जारी किए हैं।

Monday, May 11, 2026

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के नवीनतम शांति प्रस्ताव को किया अस्वीकार्य

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 11 मई, 2026 को ईरान द्वारा पाकिस्तान के माध्यम से भेजे गए नवीनतम शांति प्रस्ताव को "पूरी तरह से अस्वीकार्य" (Totally Unacceptable) बताते हुए खारिज कर दिया है। ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल (Truth Social) पर एक पोस्ट में इस प्रस्ताव को "कचरा" (piece of garbage) कहा और चेतावनी दी कि वर्तमान संघर्ष विराम अब "लाइफ सपोर्ट" (life support) पर है, यानी यह किसी भी समय टूट सकता है।


व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव में परमाणु कार्यक्रम और संवर्धित यूरेनियम (enriched uranium) के भंडार को खत्म करने की अमरीकी मुख्य मांग को शामिल नहीं किया गया था। ट्रम्प ने दोहराया कि "ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं हो सकते"। इस वार्ता के विफल होने के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में 4% तक का उछाल आया है, क्योंकि हॉर्मोज जलमरू मध्य के बंद रहने से ऊर्जा संकट गहराने का खतरा बढ़ गया है।


राष्ट्रपति ट्रम्प अब इस सप्ताह चीन की यात्रा पर जा रहे हैं, जहाँ उनके राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ईरान संकट पर चर्चा करने की संभावना है।